टाटीझरिया में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
टाटीझरिया थाना क्षेत्र के डुमर गांव केआम बगीचा में सूखे आम के पेड़ की डाल काटते समय एक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रघु सिंह (60) को...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSun, 22 Oct 2023 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें
दारू, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के डुमर गांव केआम बगीचा में सूखे आम के पेड़ की डाल काटते समय एक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रघु सिंह (60) को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम तीन बजे सूखे आम पेड़ की कटाई कर रहा था। उसी समय आम वृक्ष के जड़ से पेड़ टूटने का अहसास रघु को हुआ था।
वह धीरे-धीरे नीचे आ ही रहा था कि विशालकाय पेड़ और रघु सिंह एकसाथ नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे निजी वाहन से सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
