ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागछत से गिरकर एक की मौत

छत से गिरकर एक की मौत

र छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चरही बस्ती निवासी सुखदेव महतो पिता जगदीश महतो अपने भतीजे को लग्न...

छत से गिरकर एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 04 May 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चरही। एक प्रतिनिधि्र

छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चरही बस्ती निवासी सुखदेव महतो पिता जगदीश महतो अपने भतीजे को लग्न बांधकर घर लौटा। खाना खाकर सोने के लिए छत पर चला गया।आधी रात को पेशाब करने के लिये उठा।छत के किनारे जा पहुंचा। नींद में होने के कारण गिर पड़ा। घर के लोगों तक कि इसकी भनक तक नहीं लग पायी। रात भर नीचे पड़ा रहा। जब सुबह हुई तो परिजनों ने देखा तो मृत पड़ा है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। मृतक के शव को उठाकर अर्थी सजाकर श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें