बिरसा हरित ग्राम योजना पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Feb 12, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मनरेगा योजना के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, पोषण वाटिका और गुड़ गवर्नेंस पर चर्चा की गई। सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी और अभियंता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी जानकारी और बागवानी सखी एप के बारे में जानकारी दी गई।

बिरसा हरित ग्राम योजना पर आधारित  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

हजारीबाग। निज प्रतिनिधि हजारीबाग टाउन हॉल मे गुरुवार को मनरेगा योजना के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना , पोषण वाटिका, दीदी बाड़ी और गुड़ गवर्नेंस पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक और जेएसएलपीएस के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता ने भाग लिया। परियोजना पदाधिकारी प्रभात रंजन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करतें हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ‌सभी की जिम्मेवारी है । इससे लिए लोगों को तकनीकी व्यवस्था की जानकारी होना काफी जरूरी है ।

इसी के तहत विभाग सभी को समय समय पर प्रशिक्षण देने का काम करती है । मौके पर राज मोहन वर्मा प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं दिव्यांश अयन सहायक अभियंता के द्वारा बाग़वानी सखी एप्प के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सौरभ कुमार प्रदान संस्था के द्वारा नए और पुराने बागवानी की योजना का देखरेख और बीमारी को पहचानने और इसका निराकरण करने संबंधित जानकरी दी गई। जेएसएलपीएस के डीएलएम प्रिया सुलेखा तिर्की ने मनरेगा और जेएसएलपीएस की भूमिका और उतरदायित्व के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सहायक अभियंता मनीष चंद्र रंजन ने गुड गवर्नेंस और पोषण वाटिका की जानकारी दिया गया। सभी मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिया गया की प्रखंड में सभी बागवानी सखी ग्राम रोजगार सेवक मेट सभी को ट्रेनिंग देना सुनिश्चित करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।