ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागचयनित सीआरपी का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

चयनित सीआरपी का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में मंगलवार को झारखंड सेवा मंडल संस्था के तत्वाधान में सीआरपी चयन को लेकर सदस्यों का एकदिवसीय प्रशक्षिण का आयोजन किया गया। युरोपीन यूनिट द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम...

चयनित सीआरपी का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 23 Sep 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में मंगलवार को झारखंड सेवा मंडल संस्था के तत्वाधान में सीआरपी चयन को लेकर सदस्यों का एकदिवसीय प्रशक्षिण का आयोजन किया गया। युरोपीन यूनिट द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम (गर्ल पावर प्रोजेक्ट) के तहत ऑफलाइन सर्वे को लेकर छह सीआरपी का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव सुबोध कुमार ओझा ने किया। इस मौके पर उन्होंने गर्ल पावर प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि कटकमदाग प्रखंड से वैसे कुल 250 महिलाओं या लड़कियों का बेसलाइन सर्वे करना है जो पहले से ही व्यापार से जुड़े़ हैं या जो व्यापार करने की इच्छा रखते हों। चयनित महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की जाएगी। प्रशिक्षक सबस्टिअन सोरेन ने प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्होंने मोबाइल एप्प द्वारा ऑफलाइन सर्वे करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में सीआरपी पंचानंद पांडेय, राजू कुमार, कांती देवी, मनोज प्रजापति, पार्वती देवी एवं धीरेंद्र ओझा शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन संस्था के संजय कुमार ओझा एंव धन्यवाद ज्ञापन आशीष कुमार ओझा ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें