रैयतों और कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सफल

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बड़कागांव में एनटीपीसी बादम कोल ब्लॉक के एमडीओ बीजीआर कंपनी ने रैयतों के साथ बैठक की। इस बैठक में रैयतों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनका समाधान धीरे-धीरे करने का आश्वासन दिया गया। कंपनी ने संवाद को सकारात्मक बताया और आगे ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई।

रैयतों और कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सफल

बड़कागांव ,प्रतिनिधि। एनटीपीसी बादम कोल ब्लॉक के एमडीओ बीजीआर कंपनी के नेतृत्व में बड़कागांव के ढेंगा स्थित एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज के सभागार भवन में मंगलवार को सैकड़ो रैयतों के साथ बैठक की गई। बैठक में रैयतों ने बारी-बारी से कंपनी के पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को रखा । कंपनी के पदाधिकारीयों ने भी रैयतों की समस्याओं को सुनने के बाद हर समस्या का धीरे-धीरे समाधान करने की बात कही।वही कंपनी के पदाधिकारीयों ने कहा कि रैयतों के साथ आज कि बैठक काफी सकारात्मक रहा। इसी तरह संवाद का माहौल बनना चाहिए ताकि कंपनी को भी रैयतों का बात पता चल सके।

आगे चरणबद्ध तरीके से हर प्रभावित और विस्थापित गांव में बीजीआर कंपनी के नेतृत्व में ग्रामीण और रैयतों के साथ संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा । वही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।