बड़कागांव में कलाकारों ने बिखेरा सुरक्षा का संदेश

Apr 02, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

एनटीपीसी बड़कागांव कोल माइंस में मासिक सुरक्षा अभियान का समापन हुआ। अंतिम दिन जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षा का संदेश दिया गया। कलाकारों ने खदानों में सावधानियों और सुरक्षा उपकरणों की महत्ता पर प्रकाश डाला। नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में पवन रजक, अभिषेक अमन, और अन्य शामिल थे।

बड़कागांव में कलाकारों ने बिखेरा सुरक्षा का संदेश

​बड़कागांव प्रतिनिधि। एनटीपीसी बड़कागांव कोल माइंस में चल रहे मासिक सुरक्षा अभियान का समापन बुधवार को हुआ। इस अभियान के अंतिम दिन एनएमएल कोल माइंस के तत्वाधान में माइंस परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हो एंटरटेनमेंट कल्चरल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये सुरक्षा का संदेश दिया। टीम ने अपने अभिनय के माध्यम से खदानों में काम करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपकरणों की महत्ता को बखूबी बताया। कलाकारों ने यह संदेश दिया कि एक छोटी सी चूक न केवल एक कर्मी, बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए दुखद हो सकती है।

नाटक की सफलता में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों में पवन रजक,​अभिषेक अमन,​शशिकांत,सनाया,​सुरेंद्र कुमार सुदेश,​अनिल कुमार,अजहर,रोहित वर्मा आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।