ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागलॉकडाउन में नहीं हुआ इलाज, युवक की हो गई मौत

लॉकडाउन में नहीं हुआ इलाज, युवक की हो गई मौत

प्रखंड के ग्राम पड़रिया के धनेश्वर रविदास के कमाऊ बेटा सोनू कुमार 19 वर्ष की मौत शुक्रवार को हो गई। सोनू का समय पर इलाज नहीं होने घर की लाचारी, संशाधान का अभाव मौत का कारण बना। देश में कोविड-19 कोरोना...

लॉकडाउन में नहीं हुआ इलाज, युवक की हो गई मौत
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSat, 25 Apr 2020 02:54 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के ग्राम पड़रिया के धनेश्वर रविदास के कमाऊ बेटा सोनू कुमार 19 वर्ष की मौत शुक्रवार को हो गई। सोनू का समय पर इलाज नहीं होने घर की लाचारी, संशाधान का अभाव मौत का कारण बना। देश में कोविड-19 कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने, वैश्विक महामारी में लॉकडाउन के कारण गरीब परिवार का चिराग ही बुझ गया। परिजनों ने बताया कि सोनू की मृत्यु समय पर इलाज नहीं होने के कारण हो गयी। उसे किडनी की समस्या थी और इलाज रांची रिम्स से इलाज चला रहा था। अधिक तबियत बिगड़ने पर उसे बाइक से झुमरीतिलैया, कोडरमा ले जाया गया। वहां भी कोई भी चिकित्सक नहीं मिलने से बिना इलाज करवाए घर लौट गया। इसके बाद सोनू की मृत्यु हो गई। पिता धनेश्वर रविदास की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। सोनू पर दो भाई, दो बहन, माता-पिता की पूरी जिम्मेवारी थी। छोटा भाई का भी स्थिति ठीक नहीं है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें