68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह में एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Feb 28, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षा एवं संचालन में अपनी पहचान स्थापित की है। इसने ओवरऑल ओपन कास्ट माइंस ग्रुप-ए में द्वितीय पुरस्कार, डस्ट सप्रेशन में प्रथम पुरस्कार, एक्सकेवेशन वर्कशॉप में द्वितीय पुरस्कार और मॉडल स्टॉल में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह में एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केरेडारी प्रतिनिधि एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के समापन समारोह में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए सुरक्षा एवं संचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान पुनः स्थापित की है। केरेडारी खनन विभाग ने ओवरऑल ओपन कास्ट माइंस ग्रुप-ए श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार, डस्ट सप्रेशन एवं अग्निशमन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, एक्सकेवेशन वर्कशॉप श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार तथा मॉडल स्टॉल श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर संपूर्ण परियोजना परिवार को गौरवान्वित किया। यह उल्लेखनीय सफलता केरेडारी परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर के दूरदर्शी नेतृत्व, बीवी रमेश कुमार, महाप्रबंधक खनन माइन एजेंट के प्रभावी मार्गदर्शन तथा सभी विभागाध्यक्षों के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय का परिणाम है।

ये सम्मान अनुशासन, नवाचार और सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं। एनएमएल केरेडारी में सुरक्षा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति, हमारी पहचान और उत्कृष्टता की आधारशिला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।