Hazaribagh News: एनएमएल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: बड़कागांव में एनएमएल इंटर प्रोजेक्ट्स स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 10 से 12 सितंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में 7 टीमें भाग ले रही हैं, जो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ खेलेंगी। उद्घाटन समारोह में प्रतियोगिता का आधिकारिक मैस्कॉट और ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

Hazaribagh News: एनएमएल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। एनएमएल इंटर प्रोजेक्ट्स स्पोर्ट्स मीट का गुरुवार को सिकरी टाउनशिप में भव्य शुभारंभ हुआ। एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा दस से बारह सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इस तीन दिवसीय खेल आयोजन में एनएमएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल सात टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान सीबी-सीएमपी, केडी-सीएमपी एवं बादम सीएमपी के हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स तथा एनएमएल पकरी बरवाडीह के जीएम (इंफ्रा) द्वारा प्रतियोगिता के आधिकारिक मैस्कॉट एवं ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

इसके पश्चात् अधिकारियों ने सभी प्रतिभागी टीमों एवं खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ खेलने और खेल भावना के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। अगले तीन दिनों तक होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बैडमिंटन देखने को मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: एनएमएल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ