ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागनितेंद्र बने महेशरा पैक्स अध्यक्ष, पुलिस की मौजूदगी में हुआ चुनाव

नितेंद्र बने महेशरा पैक्स अध्यक्ष, पुलिस की मौजूदगी में हुआ चुनाव

प्रखंड के जिनगा पंचायत अंतर्गत महेशरा पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष नितेन्द्र नाथ मिश्रा बने। नितेंद्र नाथ...

नितेंद्र बने महेशरा पैक्स अध्यक्ष, पुलिस की मौजूदगी में हुआ चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSat, 04 Dec 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दारू प्रतिनिधि

प्रखंड के जिनगा पंचायत अंतर्गत महेशरा पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष नितेन्द्र नाथ मिश्रा बने। नितेंद्र नाथ मिश्रा को 125 वोट, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मनोज सिंह को 37 और तीसरे स्थान रहे अजित कुमार को 13 वोट मिले। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हो गया था। इस पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें मनोज सिंह जोनिहियां, अजित प्रसाद जिनगा, निपेंद्र मिश्रा महेशरा, डिलेश्वर प्रसाद जिनगा, रामरतन प्रसाद जिनगा, नवीन कुमार जिनगा एवं अरविंद कुमार सिंह जोनिहियां गांव शामिल हैं। जानकारी के अनुसार महेशरा पैक्स में कुल 225 सदस्य हैं। दारू पुलिस की मौजूदगी में पैक्स का चुनाव संनन्न हुआ। चुनाव प्रभारी कुणाल भारती थे। वही चुनाव जीतने पर कई लोगों ने बधाई दी है। इनमें उमेश राम, राजेंद्र राम सहित कई लोग शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें