प्रखंड के तमाम पिकनिक स्पॉट सैलानियों से रहे गुलजार, जमकर मनाया नव वर्ष

Jan 01, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बड़कागांव में 31 दिसंबर की रात 12 बजे नव वर्ष 2026 का आगाज हुआ। लोगों ने आतिशबाजी की, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दीं। कई लोग पिकनिक स्पॉट पर गए और पूजा-अर्चना की। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया। सैकड़ों लोगों ने जश्न मनाया।

प्रखंड के तमाम पिकनिक स्पॉट सैलानियों से रहे गुलजार, जमकर मनाया नव वर्ष

बड़कागांव, प्रतिनिधि 31 दिसंबर की रात घड़ी में 12 बजते ही नव वर्ष 2026 का आगाज हो गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और नए साल का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने अपने दोस्तों रिश्तेदारों करीबियों से मिलकर या सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेज कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। नव वर्ष के आगमन पर कई लोगों ने घरों में रहकर या जंगलों में पिकनिक स्पॉट पर जाकर या अपने घरों की छतों पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और नववर्ष मनाया। वहीं नव वर्ष की शुभारंभ पर कई लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने माता-पिता एवं अपने से बड़ो की पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।जिन

पिकनिक स्पॉट पर उग्रवादियों का अड्डा हुआ करता था वहीं नव वर्ष सैलानियों से गुलजार रहा। बड़कागांव में सबसे अधिक मुरली पहाड़ ,बरसों पानी, महुदी पहाड़ डुमारो नदी, गट्टी कोचा, अंबा झरना, बाघ पंजा, जोभिया नाला, मलडीह टिप टिपवा, कलहुआ, जोगीया दह, झरना के अलावा प्रखंड के दर्जनों पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ देखी गई। जंगलों में पिकनिक मनाने गए कई सैलानियों ने सनातन धर्म के अनुसार दूध, गुड़ व धूप से वन देवता की विधिवत पूजा अर्चना की और मंगल की कामना की। वहीं प्रखंड में विधि व्यवस्था शांति बनाए रखने को लेकर एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, सिकरी ओपी थाना प्रभारी रामकुमार राम ,डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में चौक चौराहो पर पुलिस बल तैनात की गई थी। नव वर्ष के आगमन पर प्रशासन की ओर से जनता को शुभकामनाएं दी गई। मौके पर नए वर्ष पर सैकड़ो लोगों ने नव वर्ष की खूब जश्न मनाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।