देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफल को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
हजारीबाग में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और झारखंड राज्य केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल आयोजित की गई। सभी केमिस्टों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आपत्ति जताई गई।

हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा झारखंड राज्य केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आयोजित की गई। हजारीबाग जिले के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया। हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा भारी छूट दिए जाने का विरोध किया गया। केमिस्ट्स ने मांग की कि जीएसआर 817 एवं जीएसआर 220 को वापस लिया जाए।
उनका कहना है कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं और बिना सत्यापन के ऑनलाइन बिक्री मरीजों की सुरक्षा एवं जन स्वास्थ्य के लिए खतरा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


