
हिन्दी दिवस पर काव्य पाठ स प्रशिक्षुओं ने बांधा समां
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापकों ने हिन्दी के डिजिटल विस्तार और तकनीकी शिक्षा में इसके उपयोग पर जोर दिया। प्राचार्य...
हजारीबाग प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज में सोमवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय एकता और वैश्विक पहचान की ताकत पर आधारित थीम की जानकारी देते हुए सहायक प्राध्यापकों ने कहा कि यह थीम हिन्दी को डिजिटल दुनिया से जोड़ने, तकनीकी शिक्षा में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने,हिन्दी को वैश्वक स्तर पर बढ़ावा देने तथा नए क्षेत्रों में हिन्दी के विस्तार पर जोर देगी। हिन्दी की सहायक प्राध्यापक डॉ मीरा कुमारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश में सबसे अधिक हिन्दी भाषा बोलने वाले लोग है। ऐसे में यह भाषा एक दूसरे को जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है।

इससे पूर्व प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी ने हिन्दी के साहित्यकारों को याद करत हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्वेता कुमारी, मनीषा भारती, आकाश कुमार, आशीष भारती, सुदामा, शबना परवीन आदि ने हिन्दी दिवस पर काव्य पाठ कर समां बांध दिया। मंच संचालन प्रशिक्षु कपिल देव ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




