बेंगवरी गांव से लापता युवक का शव कुएं से किया गया बरामद
केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी गांव से लापता सीताराम साव का शव हेठदोहर के पास एक कुएं में मिला। वह बीती रात 10 बजे घर से गायब हो गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन शनिवार को उनका शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगवरी गांव से बीती रात्रि लगभग 10 बजे से लापता सीताराम साव का शव हेवई पंचायत के हेठदोहर के पास कुआं से बरामद कर लिया गया है। मृतक सीताराम साव पिता चिंतामन साव उम्र लगभग 55 वर्ष ,बीती रात्रि 10 बजे से घर से एकाएक गायब हो गया था।जिससे उसके परिजन काफी परेशान हो गए। गायब होने के बाद से उसकी लगातार खोजबीन के लिए सभी रिश्तेदारों आस पड़ोस एवं नजदीक के पोखर ,तालाब एवं कुओं में जाकर देखा गया। परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच शनिवार को संध्या करीब 4 बजे हेवई गांव के आबादी क्षेत्र से बहुत दूर हेठदोहर के एक कुआं में कंटीला झग्गर डालकर देखा गया ,तो नीचे से उसका शव बाहर आ गया।
इस दृश्य को देखते ही उसके परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे ।तब ग्रामीणों की सहायता से उसके शव को कुआं से बाहर निकाला गया।तत्पश्चात शव मिलने की सूचना केरेडारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए, उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। जिस कुआं से शव बरामदगी हुआ है । वहां मृतक का मोबाइल,खैनी का डब्बा एवं एक काला रंग का तौलिया मिला है। मृतक के फेस जख्म का निशान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


