गीत और गजल से सजी संध्या में विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग में संगीत महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद, किशोर कुमार और जगजीत सिंह को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। केंद्राधीक्षक अशोक सिन्हा ने इन तीनों विभूतियों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में छात्रों ने...

हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। शहर के सांस्कृतिक विकास केंद्र संगीत महाविद्यालय में साहित्य और सिनेमा जगत की तीन महान विभूतियों मुंशी प्रेमचंद, किशोर कुमार और जगजीत सिंह को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि केंद्राधीक्षक अशोक सिन्हा ने कहा कि साहित्य और संगीत के क्षेत्र में इन तीनों विभूतियों का योगदान अमिट है। महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद को श्रद्धांजलि देते हुए महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या निशु राज ने कहा कि प्रेमचंद का काल भारतीय इतिहास में एक विशेष अध्याय है। उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ अपनी लेखनी से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वे सफल लेखक, संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे।
नेहा कुमारी ने कहा कि किशोर कुमार केवल गायक नहीं, बल्कि अभिनय जगत के भी अद्वितीय सितारे थे। जगजीत सिंह को याद करते हुए प्रियांशी गुप्ता ने कहा कि उनकी आवाज़ में ऐसी जादूई कशिश थी जो हर संगीत प्रेमी के दिल को छू जाती थी। ग़ज़ल को आम लोगों तक पहुँचाने में उनका योगदान अमूल्य है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत और गजल के माध्यम से तीनों महान हस्तियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रियांशी गुप्ता ने जगजीत सिंह के भजन से किया। नेहा कुमारी,अनमोल तिर्की,सोनाक्षी, मीनाक्षी, दिव्या एवं अमन कुमार ने गीत प्रस्तुत किया। नेहा कुमारी ने कहा कि किशोर कुमार केवल गायक नहीं, बल्कि अभिनय जगत के भी अद्वितीय सितारे थे। अन्य कलाकारों में मैक्सवेल, लियांक सिंह, अनुराग सिंह, सुहानी कुमारी, सीमा कुमारी और कशिश कुमारी शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन निशु राज के गीत से हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




