हुरहुरु के सुनसान कुएं में मिले ललू गोप के शव मामले का खुलासा
हजारीबाग के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में ललू गोप की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह दिन के भीतर आरोपी प्रताप कुमार दास को गिरफ्तार किया। हत्या नशे की वजह से हुई थी, जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मृतक का शव कुएं में मिला था, जिसे आरोपी ने छिपाने की कोशिश की थी।

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू मुहल्ला से कुओं में ललू गोप के शव मामले का खुलासा हो गया है। नशे के चक्कर में यह हत्या हुई है। पुलिस ने छह दिन के अंदर इस काण्ड का उदभेदन कर दिया है। हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है यह जानकारी सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने संवाददाता सम्मेलन मे दी। उन्होंने बताया कि जिले में बडाबाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू क्षेत्र में 24 फरवरी को सुबह 09.30 बजे पासवान मुहल्ला के कुओं में एक शव की बरामद हुआ था। जिसकी पहचान कम में सिकेन्द्र कुमार उर्फ ललू गोप की रूप में हुई थी।
इस संदर्भ में मृतक के भाई संजय कुमार, पिता माथुर गोप. ग्राम हुरहुरू, थाना बड़ाबाजार के दिये गये आवेदन के अधार पर सदर बडाबाजार थाना मे काण्ड संख्या 55/26, दर्ज किया गया था। एसपी अंजनी अंजन ने इस मामले के उदभेदन एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। काण्ड के अनुसंधान के कम में एक आरोपी प्रताप कुमार दास उर्फ छोटु को गिरफ्तार किया गया। उनसे गहनता से पूछ-ताछ करने पर उसने हत्या करने की बात को स्वीकार की पूछ-ताछ के कम में छोटु कुमार ने बताया गया कि 23 फरवरी को शाम 05.30 बजे से लेकर 06.00 बजे के बीच में मृतक एवं छोटु के साथ के साथ बहसा बहसी हुई थी। दोनों नशे में थे। इसी कम में मृतक ने दोडाकर पत्थर से मारने के लिए दौडाने लगा। दौडने के कम में मृतक गिर गया। तभी प्रताप कुमार दास ने उसी पत्थर से मृतक के माथा पर पत्थर को पटक दिया। फिर बगल से रस्सी लेकर उसका गल्ला को घोट दिया तथा पतला कम्मल से ढक दिया और वहाँ से भाग गया।24 फरवरी को रात में मृतक के परिजन जब खोजबीन करने लगे तो प्रताप कुमार दास ने पत्थर से बाधकर ललू गोप के शव को कम्मल से लपेटकर घसीटते हुए पासवान मुहल्ला के कुओं में फेक दिया।जिस कम्बल से मृतक को ढका गया था। पुलिस ने वह कम्बल बरामद किया है।प्रताप कुमार दास जो कपड़ा पहना हुआ था, वह कपडा बरामद हुआ है।गिरफ्तार आरोपी प्रताप कुमार दास उर्फ छोटु, उम्र 23 वर्ष, पिता रामकुमार दास, ग्राम हुरहुरू पासवान मुहल्ला, थाना बड़ाबाजार ओपी जिला हजारीबाग का रहने वाला है।छापामारी दल मे अमित आनन्द भापुसे अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग, नन्दकिशोर साहू, पुलिस निरीक्षक सदर, अंचल। पंकज कुमार, प्रभारी, बडाबाजार ओपी,एसआई सुधीर कुमार, बड़ाबाजार ओपी सशस्त्र बल शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों का अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कोर्रा थाना काण्ड संख्या 242/23 मछ छिनतई के केस में जेल गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


