प्रकाश ठाकुर की हत्या की बाद उड़ाई गयी स्कॉर्पियो को सिमरिया से पुलिस ने किया बरामद
बड़कागांव के चेपाकला निवासी प्रकाश ठाकुर की हत्या के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी ओम प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 6 लोगों के खिलाफ...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेपाकला निवासी प्रकाश ठाकुर की हत्या की घटना के बाद ले भगी स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में बड़कागांव पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को बड़कागांव थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि प्रकाश ठाकुर का हत्या 29 नवंबर 2024 को रात्रि करीब 11:00 बजे उसके घर पर ही करते हुए अपराधी स्कॉर्पियो वाहन जेएच 02 एएम- 5696 को ले भागे थे। 29 दिसंबर 2024 को 3:30 गुप्त सूचना मिली कि प्रकाश ठाकुर का स्कॉर्पियो गाड़ी चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र में घूम रही है। उक्त सूचना पर सिमरिया थाना पुलिस से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उक्त गाड़ी का विवरणी बताते हुए नाका लगाने की बात कही गई। साथ ही बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन कर डाडीकला ओपी प्रभारी पिंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह के साथ सशक्त पुलिस बल सिमरिया थाना के लिए प्रस्थान किया। तत्पश्चात सिमरिया थाना के सहयोग से उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर प्लेट के जब्त की गयी। साथ ही वाहन चला रहे अप्राथमिकी अभियुक्त चालक ओम प्रकाश सिंह उर्फ गब्बर सिंह पिता युगल किशोर सिंह, ग्राम डमोल इचाक, थाना सिमरिया जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चालक की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश ठाकुर की हत्या से संबंधित पुलिस को कई अहम सुराग मिली है जिस पर अनुसंधान की जा रही है बहुत जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठने वाली है। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान में बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार ,डाड़ी कला पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं कई पुलिस बल के जवान शामिल थे। ज्ञात हो कि इससे पूर्व पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त चेपाकला निवासी उमेश साव एवं जुगरा निवासी सिकंदर साव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रकाश ठाकुर हत्या मामले में पत्नी सावित्री देवी के बयान पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 289/ 24, के तहत 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है जिसमें दो लोगों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।