Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsMurder of Newlywed in Katkamsandi Husband Surrenders Arrests Made
नव विवाहिता हत्या मामले में पुलिस के दबाव में पति ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

नव विवाहिता हत्या मामले में पुलिस के दबाव में पति ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

संक्षेप:

कटकमसांडी में नव विवाहिता सरिता देवी की हत्या के मामले में पति जितेन्द्र कुमार राणा ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों, कैलाश राणा और मोनिका कुमारी को गिरफ्तार किया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के घर को जलाने की कोशिश की।

Jan 24, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

कटकमसांडी। प्रतिनिधि नव विवाहिता हत्या मामले में कटकमसांडी पुलिस के बढ़ती दबाव के कारण शनिवार को मृतका के पति जितेन्द्र कुमार राणा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया । जबकि पुलिस ने हत्या के दो अन्य आरोपी मृतका के नंदोसी कैलाश राणा और ननद मोनिका कुमारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया । जबकि घटना में शामिल अन्य छह नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है । थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा । पुलिस बहुत जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

बताया जाता है कि इस हत्या मामले में मृतका सरिता देवी की मां उर्मिला देवी के शिकायत पर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है । इस बाबत कटकमसांडी थाना कांड संख्या 12/2026 के तहत जितेन्द्र कुमार राणा पिता कृष्णा राणा, कृष्णा राणा , बलिया देवी पति कृष्णा राणा , मनिका कुमारी पिता कृष्णा राणा ,उदय राणा पिता कृष्णा राणा , सभी लुपूंग गांव के रहने वाले हैं जबकि लक्ष्मी देवी पति पप्पु राणा और पति पप्पू राणा दोनों डुमर सरौनी थाना मुफस्सिल के रहने वाले हैं । संगीत देवी और उनके पति कैलाश राणा महुआ टांड थाना गिद्धौर को नामजद आरोपी बनाया गया है । बताया जाता है कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपूंग गांव में मंगलवार की शाम नव विवाहिता सरिता देवी पति जितेन्द्र राणा का शव पंखे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया था । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को जलाया दिया वहीं घर में रखे सामान की तोड़फोड़ भी की थी । इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बहिमर चौक के पास सड़क जाम कर हजारीबाग चतरा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;