Murder of 27-Year-Old Vinay Kumar Das in Patna Shot Twice by Armed Assailants इचाक के युवक की पटना में गोली मारकर हत्या, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsMurder of 27-Year-Old Vinay Kumar Das in Patna Shot Twice by Armed Assailants

इचाक के युवक की पटना में गोली मारकर हत्या

इचाक (हजारीबाग) में 27 वर्षीय विनय कुमार दास की पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बुधवार रात 9:30 बजे अस्पताल परिसर में विनय को निशाना बनाया। विनय अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 26 Dec 2024 09:51 PM
share Share
Follow Us on
इचाक के युवक की पटना में गोली मारकर हत्या

इचाक (हजारीबाग) प्रतिनिधि। लुंदरू गांव के बक्शी डीह टोला निवासी विनय कुमार दास उम्र 27 वर्ष पिता जवाहर रविदास की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने बिहार की राजधानी पटना पीएमसीएच परिसर में विनय को दो गोली मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। अपराधियों ने बुधवार की रात 9:30 बजे घटना को अंजाम दिया। हथियारों से लैस अपराधियों ने विनय की गर्दन और दाहिने ओर छाती गोली लगी। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद के सहयोग से खून से लथपथ विनय को पीएमसीएच ले जाया गया। जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरा भाई देवेंद्र कुमार दास ने बताया कि विनय लगभग 10 सालों से पटना में रहकर पीएमसीएच में पटना में एंबुलेंस चलता था। बुधवार की रात वह एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर गाड़ी में बैठा मोबाइल चला रहा था। इसी बीच हथियार से लैस दो अपराधी उसकी गाड़ी के निकट पहुंचे और नीचे बुलाया। गाड़ी से उतरने के बाद कुछ कहा सुनी हुई। इतने में अपराधियों ने दो गोली दाग दी। पटना में साथ रह रही विनय की पत्नी संगीता देवी को जैसे ही घटना की सूचना मिली। वह तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पति को मृत देख हक्का-बक्का रह गई। संगीता ने वारदात की जानकारी ससुर जवाहर रविदास, जेठ उमेश रविदास को दी। जिसके बाद घर के लोग पटना के लिए निकल गए। मृतक के दो पुत्र दीपांशु 9 वर्ष और प्रियांशु 6 वर्ष पटना में ही थे। मृतक विनय दो भाईयों में छोटा था। उसकी चार बहने हैं। जिनकी आंखों से आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। बेटे की दर्दनाक मौत की हत्या की खबर से विनय की मां जसवा देवी रह रहकर बदहवास हो जा रही थी। जिसे संभालने में गांव की महिलाएं लगी थी। गुरुवार देर रात तक शव लुंदरू के बक्शी डीह तक उसका शव पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद मृतक का अग्नि संस्कार किया जाएगा। घटना की खबर सुनकर आसपास के लोग जवाहर रविदास के घर की ओर लोग पहुंच गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।