टाटीझरिया में सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा टाटीझरिया-डहरभंगा के वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में रविवार को देर शाम तक लोगों की व्यथा से रूबरू...

दारू प्रतिनिधि
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा टाटीझरिया-डहरभंगा के वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में रविवार को देर शाम तक लोगों की व्यथा से रूबरू हुए। इस मौके पर सांसद ने नवनिर्वाचित प्रमुख संतोष मंडल, मुखिया सुरेश यादव, कांति देवी, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव, पंसस पिंगला देवी, पुष्पा देवी व राजू यादव को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने टाटीझरिया के लाईन-होटल से छोटा डहरभंगा की बदहाल सडक, बिजली आपूर्ति की समस्या, डहरभंगा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर का नहीं होना, ऐंटा के पंडियान दाह पर पुल एवं सड़क निर्माण समेत कई जनसमस्याओं को रखा। जिस पर सांसद ने ग्रामीणों को उक्त समस्या के निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आपकी भलाई के लिए काम कर रही है और झारखंड की हेमंत सरकार को अपनी मलाई की चिंता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपना काम सही तरीके से करती है लेकिन राज्य सरकार की नीति क्षेत्र के विकास के लिए ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में प्रगति करते हुए मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच मास्क एवं स्वच्छता कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं संचालन राजू यादव ने किया। मौके पर मांडू विस के सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कैलाशपति सिंह, महेश अग्रवाल, रजनीकांत चौधरी, महादेव यादव, लक्ष्मी सिंह, परमेश्वर प्रसाद यादव, अजय सिंह, होपन सिंह, शैलेश सिंह, अनिल प्रसाद, अर्जुन राणा, नारायण यादव, अशोक यादव, आशीष सिंह, कुंदन सिंह, सुखदेव यादव, शंकर यादव, अर्जुन यादव, कौलेश्वर यादव, सुनील साव, लालचंद प्रसाद, शंकर प्रसाद, मुकेश मंडल, राजेश यादव, रविंद्र साव, सुनील सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
दारू पी 1- सांसद जयंत सिन्हा के साथ टाटीझरिया के कार्यकर्ता
