ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागअधिकांश बीमारी हाथ गंदा और सही तरीके से नही धुलने के कारण: सहायक प्रबंधक

अधिकांश बीमारी हाथ गंदा और सही तरीके से नही धुलने के कारण: सहायक प्रबंधक

केजीवीके द्वारा संचालित संपूर्ण ग्राम विकास परियोजना के तहत कटकमदाग प्रखंड के ग्राम बेस,जमुवारी, राजहर, कुसुंभा और चीची गांव में हाथ धुलाई का सही...

अधिकांश बीमारी हाथ गंदा और सही तरीके से नही धुलने के कारण: सहायक प्रबंधक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 17 Sep 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कटकमसांडी।प्रतिनिधि

केजीवीके द्वारा संचालित संपूर्ण ग्राम विकास परियोजना के तहत कटकमदाग प्रखंड के ग्राम बेस,जमुवारी, राजहर, कुसुंभा और चीची गांव में हाथ धुलाई का सही अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना के सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बच्चों और किशोरियों को हाथ धोने का छह तरीका बताया। इसके साथ हाथ कब - कब धोना चाहिए उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि अधिकांश बीमारी हाथ गंदा और सही तरीके से नहीं धुलने के कारण भोजन और पीने का पानी के माध्यम से पेट के अंदर चला जाता है। जिसके कारण कभी कभी गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ता है। इसके बचाव का एक ही उपाय है कि हम अपने हाथ को साफ और नाख़ून काटकर रखें। उन्होंने बताया कि परियोजना द्वारा चयनित 14 गांवों में छोटे बच्चों और किशोरियों को हाथ धोने का सही तरीका का अभ्यास के साथ साबुन वितरण किया जा रहा है। जिसे बच्चों और किशोरियों में व्यक्तिगत स्वक्षता के प्रति जागरूकता फैलाया जा सके। परियोजना के सहायक प्रबंधक त्रिदिब मुखर्जी ने किशिरियों को अधिक से आधिक पोषण वाटिका लगाने और उसके विशेषताओं के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्राम समंवयक रूमा, चिंतामण, पिंकी, भोला, कुमेल, ज्ञानी, सिनील, सबिता आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें