क्लासरूम के अंदर आया बंदर, बच्चों में अचरज और कौतूक
चौपारण के अमौली अपूर्व उच्च विद्यालय में एक बंदर ने क्लासरूम में घुसकर छात्रों के बीच दहशत फैला दी। शिक्षक द्वारा बाहर भगाने के प्रयास पर बंदर ने शिक्षक पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बच्चों ने हिम्मत दिखाई और स्थिति को संभाल लिया। शिक्षक को प्राथमिक उपचार दिया गया।

चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के मानगढ़ स्थित अमौली अपूर्व उच्च विद्यालय इन दिनों एक अजीबो-गरीब और हैरान करने वाली घटना का केंद्र बना हुआ है। बीते दो-तीन दिनों से यहां एक बंदर न केवल स्कूल परिसर में घूम रहा है, बल्कि क्लासरूम के अंदर भी बेधड़क घुस जा रहा है। बंदर की इस असामान्य हरकत ने जहां बच्चों में दहशत पैदा किया है, वहीं शिक्षकों के लिए यह सिरदर्द बन गया है।जानकारी के अनुसार, स्कूल खुलते ही यह बंदर सीधे कक्षाओं में प्रवेश कर जाता है और छुट्टी होने तक वहीं जमा रहता है। बुधवार को भी यही नजारा देखने को मिला, जब बंदर कक्षा 9 और 10 के छात्रों के साथ घंटों बेंच पर कूद फान करता रहा।
जब वर्ग शिक्षक सुबोध कुमार ने बंदर को डांटकर क्लास से बाहर भगाने का प्रयास किया तो खुद पर चिल्लाते देख बंदर अचानक आक्रामक हो गया और उसने शिक्षक पर हमला कर उन्हें काट लिया। इस घटना से क्लास में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बच्चों ने हिम्मत दिखाई और कोई बड़ी भगदड़ नहीं हुई। शिक्षक को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


