Hazaribagh News: हजारीबाग में मोंगिया स्टील का महासम्मेलन
Hazaribagh News: हजारीबाग में मोंगिया स्टील का महासम्मेलन 1200 राजमिस्त्री और कॉन्ट्रेक्टर हुए शामिल उपहारों की रही धूम हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग के पैर

Hazaribagh News: हजारीबाग में मोंगिया स्टील का महासम्मेलन हजारीबाग में मोंगिया स्टील का महासम्मेलनउपहारों की रही धूमहजारीबाग हमारे प्रतिनिधिहजारीबाग के पैराडाइज रिज़ॉर्ट में मोंगिया स्टील लिमिटेड की ओर से राजमिस्त्री एवं कॉन्ट्रेक्टर महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 800 राजमिस्त्री और 400 कॉन्ट्रेक्टर समेत 1200 से अधिक निर्माण सहयोगियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के चेयरमैन सह ब्रांड एंबेसडर डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बलविंदर सिंह मोंगिया उपस्थित रहे। इस दौरान निर्माण क्षेत्र में उनके योगदान को सराहते हुए सभी सहयोगियों को फ्रिज, टीवी, कूलर और मोबाइल फोन जैसे आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कंपनी और निर्माण सहयोगियों के बीच के संबंधों को और अधिक मजबूत करना तथा मोंगिया स्टील के उत्पादों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता पर चर्चा करना था। डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने अपने संबोधन में कहा कि राजमिस्त्री और कॉन्ट्रेक्टर निर्माण जगत की रीढ़ हैं, जिनके सहयोग से ही कंपनी लगातार ऊंचाइयों को छू रही है। अंत में सभी आगंतुकों, डीलरों और निर्माण साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।फोटो कैप्शनएएम 7 मोंगिया स्टील का महासम्मेलन


