Hazaribagh News: हजारीबाग और बरही को मिली आधुनिक दमकल की सौगात आपदा से निपटने के लिए मिले मिले वाटर टेंडर

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: हजारीबाग और बरही को मिली आधुनिक दमकल की सौगात आपदा से निपटने के लिए मिले मिनी वाटर टेंडर हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्

Hazaribagh News: हजारीबाग और बरही को मिली आधुनिक दमकल की सौगात  आपदा से निपटने के लिए मिले मिले वाटर टेंडर

Hazaribagh News: जिले में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को एक और मजबूती मिल गई है। आपातकालीन परिस्थितियों में आग पर तुरंत काबू पाने और तंग गलियों या दुर्घटना स्थलों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हजारीबाग और बरही को एक-एक आधुनिक मिनी वाटर टेंडर (दमकल वाहन) मिल गया है। इन नए वाहनों के शामिल होने से अब आगजनी की घटनाओं पर पहले से अधिक तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। उक्त बातें जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने दी। उन्होंने इस मिनी वाटर टेंडर की खासियत बताते हुए कहा कि पारंपरिक बड़ी दमकल गाड़ियों के मुकाबले ये मिनी वाटर टेंडर कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इससे तंग इलाकों में आसान पहुंच होगी। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों, संकरी गलियों और बाजारों में जहाँ बड़े वाहन आसानी से नहीं पहुँच पाते, वहाँ ये मिनी गाड़ियाँ बेहद कम समय में घटनास्थल पर पहुँच सकती हैं। आग लगने की शुरुआती अवस्था में ही तेजी से पानी का छिड़काव कर बड़े नुकसान को टाला जा सकता है। इन वाहनों में आधुनिक पंप, उच्च क्षमता की पानी की टंकियाँ और आवश्यक अग्निशामक उपकरण लगे हुए हैं。

स्थानीय लोगों और प्रशासन को राहत

अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि हजारीबाग और बरही दोनों ही क्षेत्र व्यावसायिक और आवासीय दृष्टि से लगातार फैल रहे हैं। ऐसे में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाना एक बड़ी चुनौती रहता था। इन दोनों क्षेत्रों को एक-एक मिनी वाटर टेंडर मिलने से स्थानीय अग्निशामन विभाग की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में अब रिस्पांस टाइम कम होगा, जिससे जान-माल की रक्षा करने में काफी मदद मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

फोटो कैप्शन

एएम 6 हजारीबाग और बरही को मिले दो मिनी फायर ब्रिगेड वाहन

प्रश्न एवं उत्तर

हजारीबाग और बरही को कितने मिनी वाटर टेंडर मिले हैं?
हजारीबाग और बरही को एक-एक आधुनिक मिनी वाटर टेंडर मिला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: हजारीबाग और बरही को मिली आधुनिक दमकल की सौगात आपदा से निपटने के लिए मिले मिले वाटर टेंडर