Hazaribagh News: आशिर सिन्हा ने युवतियों को सिखाईं मॉडलिंग की बारीकियां
Hazaribagh News: हजारीबाग में तरंग ग्रुप द्वारा आयोजित एक विशेष मॉडलिंग सत्र में आशिर सिन्हा ने युवतियों को मॉडलिंग की बारीकियों का ज्ञान दिया। उन्होंने रैंप वॉक, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर की संभावनाओं पर चर्चा की। अपने मॉडलिंग अनुभव साझा करते हुए, आशिर सिन्हा ने इस क्षेत्र में लगन और अनुशासन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Hazaribagh News: आशिर सिन्हा ने युवतियों को सिखाईं मॉडलिंग की बारीकियां
हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।
तरंग ग्रुप की ओर से आयोजित विशेष मॉडलिंग एवं संवाद सत्र में चर्चित मॉडल आशिर सिन्हा ने युवतियों को मॉडलिंग की बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने रैंप वॉक, बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और कैमरे के सामने बेहतर प्रस्तुति के बारे में विस्तार से बताया।
आशिर सिन्हा के अनुभव
आशिर सिन्हा पूर्व सांसद जयंत सिन्हा के पुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पौत्र हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने मॉडलिंग सफर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने लंदन फैशन वीक, बॉम्बे फैशन वीक और मिलान फैशन वीक जैसे प्रतिष्ठित फैशन प्लेटफॉर्म पर काम किया है। उन्होंने कहा कि मॉडलिंग केवल खूबसूरत दिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, फिटनेस और लगातार सीखने की जरूरत होती है। उन्होंने मॉडलिंग में करियर की संभावनाओं और आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की। साथ ही जल्द बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करियर शुरू करने की बात कही।
कार्यक्रम का समापन
आशिर सिन्हा ने तरंग ग्रुप की गतिविधियों की सराहना की। निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेघा राज, करीना गुप्ता, शाना खान, पूजा कीर्ति, वर्षा कुमारी, सनाया रॉय, अंशु कुमारी, अंकिता कुमारी, लक्ष्मी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
हजारीबाग पी2- रैंप वॉक करते आशिर सिन्हा


