Hazaribagh News: पेलावल से लापता नाबालिग हजारीबाग शहर से हुई बरामद
Hazaribagh News: पेलावल ओपी क्षेत्र की 14 जुलाई से लापता नाबालिग को पुलिस ने 4 दिनों के भीतर हज़ारीबाग शहर से बरामद कर लिया। नाबालिग अपने घर बिना बताए गई थी। परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

Hazaribagh News: कटकमसांडी। प्रतिनिधिपेलावल ओपी क्षेत्र से लापता नाबालिग को पेलावल ओपी पुलिस ने हज़ारीबाग शहर से शनिवार को बरामद कर लिया । पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक ने बताया कि नाबालिग 14 जुलाई से लापता थी। जिसके बाद टेक्निकल सेल की सहायता से 4 दिनों के अंदर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया । थाना प्रभारी ने बताया कि वह घर परिवार को बिना बताये कही चली गयी थी।इसकी लिखित सूचना नाबालिग के परिजनों ने पेलावल ओपी में दिया था।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्त में ले लिया और उसके परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


