दुकान में चोरी करते एक नाबालिग को लोगो ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में शुक्रवार रात पंचमंदिर चौक के निकट एक दुकान में चोरी करते हुए एक नाबालिग को पकड़ लिया गया। उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। नाबालिग और उसके तीन साथी दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर...

दुकान में चोरी करते एक नाबालिग को लोगो ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार कि रात्रि पंचमन्दिर चौक के समीप एक दुकान में चोरी करते हुए एक नाबालिग को लोगो ने पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है की नाबालिग पंचमंदिर चौक स्थित पंकज अग्रवाल और लड्डू अग्रवाल की दुकान से सामान टपा रहे थे। इसमें चार नाबालिग थे। दुकान में खटखट की आवाज सुनकर दुकानदार के नींद टूट गई, फिर उन्होंने चोरी करते रंगे हाथ एक नाबालिग को पकड़ लिया। जबकि तीन भागने में सफल रहे। सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग पकड़ा गया है। नाबालिग चोर दुकान में वेंटिलेटर तोड़ कर दुकान में प्रवेश कर गए।

इसके बाद सामान को चोरी कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने उसे सदर थाना के हवाले कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिक को सौंपे जाने की पुष्टि करते बताया कि किसी ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराया है ,इस लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।