ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागसमाज में सद्भावना विकास मंच के सदस्यों की अहम भूमिका: राजसिंह चौहान

समाज में सद्भावना विकास मंच के सदस्यों की अहम भूमिका: राजसिंह चौहान

बरही अनुमंडल सद्भावना विकास मंच का महासम्मेलन और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। रेलवे कालोनी के समीप आयोजित सम्मेलन में बरही, चौपारण, पदमा और बरकट्ठा के...

समाज में सद्भावना विकास मंच के सदस्यों की अहम भूमिका: राजसिंह चौहान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 27 Dec 2021 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बरही प्रतिनिधि। बरही अनुमंडल सद्भावना विकास मंच का महासम्मेलन और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। रेलवे कालोनी के समीप आयोजित सम्मेलन में बरही, चौपारण, पदमा और बरकट्ठा के सद्भावना विकास मंच के सदस्य शामिल थे, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक थी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने कहा कि समाज में सद्भाव और समरसता के लिए मंच के सदस्यों ने तहेदिल से काम किया है। यही कारण है कि मात्र दो वर्षों में इसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 5200 से अधिक हो गई है। घर और समाज में लड़ाई झगड़ा और झड़प होने पर मंच के सदस्य मामले को सुलझाने का प्रयास करते है, इसलिए उन्हें नागरिक और पुलिस दोनों अपना मित्र मानते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में मंच के सदस्यों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ितों की जो सेवा की उसके कारण सद्भावना विकास मंच डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का भी मित्र बनने में कामयाब हुआ है। मंच के सदस्यों को संबोधित करते हुए राजसिंह ने कहा कि नि:स्वार्थ समाज सेवा कठिन कार्य है लेकिन समाज भी ऐसे लोगों को कभी नहीं भूलता जो समाज की सच्ची सेवा करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज सिंह चौहान और संचालन कुंदन कुमार ने किया। कार्यक्रम में डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी, डॉ संगीता चौधरी, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, एसआई प्रकाश कुमार, पन्नम सिंह चौहान, विनोद सिंह, शमसेर आलम, राजू राणा, राजकुमार केशरी, जियाउल हक, मो तोहिद, मनोज कुशवाहा, प्रदुम्न सिंह, तारा देवी, विकास सिंह, भोला सिंह, आजाद हुसैन, पायल देवी, आफिन कौसर, मीना देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, फिरोजा खातून, बसंत देवी, आरती देवी, रिंकू देवी, पुष्पा देवी, सुमन देवी, सुरेश दांगी,जुलेखा खातून, माफिया खातून, रंजना कुमारी, मंटू कुमार दांगी, रोशनी राजधानी, नौशाद अहमद, गोलू कुमार दांगी, पकंज पासवान, अभिमन्यु कुमार दांगी, कुमारी रंजना, केदार दांगी, पम्मी देवी, सुधा देवी, सुषमा देवी, सुनीता देवी, चमेली देवी, रेखा देवी, मुनिता कुमारी, पूनम कुमारी, विजय दांगी, ललिता देवी, रंजू देवी, काजल देवी, जोगिता देवी, गायत्री देवी, प्रमिला देवी समेत सद्भावना मंच के सैकड़ों सदस्य शामिल थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े