Hazaribagh News: बरही के सभी दुर्गापूजा कमेटी के साथ बरही थाना में बैठक 7 को
हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Hazaribagh News: बरही में दुर्गा पूजा और नवरात्र के दौरान सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार ने सभी दुर्गापूजा समिति के सदस्यों को इसमें शामिल होने के लिए अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया है। बैठक 7 अक्टूबर को बरही थाना परिसर में होगी।

Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा और नवरात्र हर्षोल्लास से मनाने, सभी पूजा पंडालों में साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने, सभी पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों में सीसीटीवी लगाने, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था रखने जैसी सुरक्षात्मक व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक 7 अक्टूबर बुधवार को शाम 4 बजे बरही थाना परिसर में होगी। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बरही थाना क्षेत्र के सभी दुर्गापूजा समिति के सदस्यों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।

