ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागजानिए, वन महोत्सव के लिए अधिकारी ने क्या दिया निर्देश

जानिए, वन महोत्सव के लिए अधिकारी ने क्या दिया निर्देश

टाटीझरिया के दूधमटिया के पर्यावरण मेले की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक की गई। अध्यक्षता देवचंद साव और संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। यह मेला प्रत्येक साल सात अक्टूबर को आयोजन किया जाता है।...

जानिए, वन महोत्सव के लिए अधिकारी ने क्या दिया निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 23 Sep 2019 02:25 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटीझरिया के दूधमटिया के पर्यावरण मेले की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक की गई। अध्यक्षता देवचंद साव और संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। यह मेला प्रत्येक साल सात अक्टूबर को आयोजन किया जाता है। मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न दायित्वों का बंटवारा किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मथुरा साव और मंच संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह करेगें और देखरेख का जिम्मा छक्कन गोप को दिया गया। अतिथि स्वागत दिनेश खंडेलवाल, योधी प्रसाद यादव पॉलिथीन मुक्त, सहयोग राशि दिगंबर सिंह एवं चंदन ठाकुर, मंच कार्यक्रम का मूल्यांकन , मथुरा साव, सुरेश राम, प्रदर्शनी एवं झांकी मूल्यांकन बब्लू प्रजापति और अर्जुन मिस्त्री को सौंपा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार पर्यावरण मेला पॉलीथिनमुक्त मनाया जाएगा। कोई भी दुकानदार को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है। सीएफ अजीत कुमार सिंह ने वन महोत्सव में लोगों और दुकानदारों से प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की अपील की। मौके पर सेवानिवृत्त आरसीसीएफ महेंद्र प्रसाद, प्रेमचंद गुप्ता, परमेश्वर यादव, मूलचंद ठाकुर, नारायण यादव, कौलेश्वर यादव, सुरेंद्र प्रसाद, खेमलाल महतो, मनीष चौधरी, चोलो प्रजापति, सुखदेव पांडेय, मो क्यूम आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक महादेव महतो ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें