जेईई मेन में मयंक को 99.2 और निहारिका को 97.5 परसेंटाइल
2022 के जेईई मेन्स का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। इसमें हजारीबाग से कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। हजारीबाग के हुरहुरू निवासी मयंक कुमार...

हजारीबाग नगर प्रतनिधि
2022 के जेईई मेन्स का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। इसमें हजारीबाग से कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। हजारीबाग के हुरहुरू निवासी मयंक कुमार ने 99.2 परसेंटाइल प्राप्त किया है। मयंक के पिता बिरेंद्र कुमार एक व्यापारी हैं। मयंक ने बताया कि टेक्नोविजन सुपर 30 के फैकेल्टी हेड डीके सिंह और शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया। बताया कि टिप्स और ट्रिक्स काफी मददगार साबित हुए। साथ ही फिजिक्स गुरु राकेश का मार्गदर्शन तैयारी में काफी कारगर रहा। इसके साथ ही मटवारी निवासी नीहारिका ने 97.5 परसेंटाइल प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से स्टडी मैटेरियल और मेन - एडवांस के लिए ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज हमारी तैयारी में काफी मदद की। उन्होंने बताया कि स्टडी मैटेरियल के अलावा फिजिक्स में एचसी वर्मा और सिंगेज प्रकाशन की बुक को संस्थान में हल करवाया गया था। साथ ही डाउट - क्लीयरिंग क्लासेस फायदे मंद रहा। इस अवसर पर फैकेल्टी हेड डीके सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी 210-215 मार्क्स लाते हैं, वे 99 प्लस परसेंटाइल आसानी से प्राप्त कर लेंगे।
