Hazaribagh News: शिवभक्तों के जयकारा से गूंजता रहा बड़कागांव के शिवालय

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: सावन की अंतिम सोमवारी पर बड़कागांव में 201 शिवालयों में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूजा अर्चना की। हजारों भक्तों ने बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सांसद मनीष जायसवाल ने भी वहां प्रार्थना की। 35 श्रद्धालुओं का जत्था 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर जल लाने गया।

Hazaribagh News: शिवभक्तों के जयकारा से गूंजता रहा बड़कागांव के शिवालय

Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी में बड़कागांव प्रखंड के 201 शिवालयों मे हर-हर महादेव की जयकारे से गुंजमान रहा। भारी संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र, मधु, दूध एव दही से पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया। रात में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। लोग शिव भक्ति में डूबे रहे। वहीं प्रसिद्ध महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने बुढ़वा महादेव मंदिर में मत्था टेका एवं क्षेत्र के विकास एवं अमन चैन शांति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। अंतिम सोमवारी को बड़कागांव प्रखंड से तकरीबन अलग-अलग 35 श्रद्धालुओं का जत्था रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर नदी से जल उठाव कर विभिन्न शहर गांव होते हुए 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक किया।

हर तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय था।विभिन्न गांवों से निकली आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसमें बिश्रामपुर निवासी 80 वर्षीय फूलमती देवी को उनके नाती पोते रिश्तेदारों ने कंधे से टोकरी में बिठाकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक कराया जो आकर्षण का केंद्र रहा। महाकाल युवा कांवरिया संघ बादम के द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रहा, लोगों का खूब मनमोहा। मूल्यांकन में कुशवाहा समाज के ग्राम अध्यक्ष संतोष कुमार, मूल्यांकन समिति अध्यक्ष धूपन कुमार, सचिव किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष सिकंदर कुमार, शिबू मेहता उर्फ शिव शंकर ,संजय कुमार, हुलास दांगी , जयशंकर महतो, डॉक्टर धनेश्वर महतो के अलावा समाज केअन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: शिवभक्तों के जयकारा से गूंजता रहा बड़कागांव के शिवालय