Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsMass Tribal Protest Rally in Vishnugadh Against Kurmi ST Inclusion Demand
जनाक्रोश महारैली में विष्णुगढ़ से हजारों लोग हुए शामिल

जनाक्रोश महारैली में विष्णुगढ़ से हजारों लोग हुए शामिल

संक्षेप:

विष्णुगढ़ में हजारीबाग के धूमकुड़िया मैदान में जनाक्रोश महारैली आयोजित की गई, जिसमें कई पंचायतों से आदिवासी समुदाय के हजारों लोग शामिल हुए। उन्होंने कुरमी समाज द्वारा एसटी सूची में शामिल करने की मांग के खिलाफ नारेबाजी की और इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने अपने हक के लिए एकजुटता दिखाई।

Nov 17, 2025 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। केन्द्रीय सरना समिति के तत्वावधान में हजारीबाग के धूमकुड़िया मैदान में आहूत जनाक्रोश महारैली में विष्णुगढ़ प्रखंड से जनजातीय समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रखंड के मड़मो, नरकी, खरकी, चानो, गाल्होबार, जोबर, सारूकुदर, नागी, खरना, कुसुंभा, भेलवारा, अलपीटो, गैड़ा, बनासो, बेड़ा हरियारा, गोविन्दपुर समेत कई पंचायतों से हजारों लोग सातमील मोड़ के पास जुटे और एकजुटता बनाते हुए ढ़ोल मांदर बजाते हुए वाहन से जनाक्रोश महारैली के लिए प्रस्थान किया। इसके पूर्व समाज के लोगों ने कुरमी समाज द्वारा एसटी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि कुरमी समाज द्वारा एसटी सूची में शामिल करने की मांग नाजायज एवं निराधार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसे कभी साकार नहीं होने दिया जाएगा। यदि कुरमी समुदाय के पास एसटी का साक्ष्य है तो इन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय की शरण में जाना चाहिए। आदिवासी और कुरमी को आपस में टकराव कराने की राजनीतिक साजिश रची गई है। इस साजिश को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। आदिवासी समाज ने इस माटी की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावार किए हैं। अपने हक-अधिकार के लिए जरूरत पड़ी तो एक और उलगुलान होगा। महारैली में शामिल होने वालों में बहाराम हांसद, शिबू सोरेन, महादेव मुर्मू, बहाराम मरांडी, शनिचर सोरेन, बिनोद सोरेन, देवीराम हेम्ब्रम, खुशबू देवी, काजल हांसदा, रेशमी सोरेन, मालती देवी, गंगाराम समेत कई लोग शामिल हैं।