गो सम्मान अभियान के तहत की गई पदयात्रा

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में गो सम्मान अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों गोभक्तों ने श्री हरि हनुमान मंदिर से पदयात्रा शुरू की, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर अंचल कार्यालय पहुंची। यहां लगभग सात हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और गोवंश हत्या पर प्रतिबंध की मांग की गई।

गो सम्मान अभियान के तहत की गई पदयात्रा

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। देशव्यापी गो सम्मान अभियान के तहत सोमवार को शहर में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत करोड़ों हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना पत्र देशभर के प्रखंड एवं तहसील कार्यालयों में सौंपे जा रहे हैं। इसी क्रम में हजारीबाग में पदयात्रा आयोजित कर उपायुक्त हेमंत सती को ज्ञापन सौंपा गया। नया बस स्टैंड स्थित श्री हरि हनुमान मंदिर से सैकड़ों गोभक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ पदयात्रा शुरू की, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर अंचल कार्यालय पहुंची। यहां लगभग सात हजार हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना पत्र अंचल पदाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा, गोवंश हत्या पर प्रतिबंध, गो सेवा मंत्रालय गठन और गो चारा नीति लागू करने की मांग रखी गई।

कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।