शहीद अजीत सिंह की 14वीं पुण्यतिथि, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
बुधवार को दैहर मोड़ स्थित शहीद स्मारक पर शहीद अजीत सिंह की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बीडीओ नितेश भास्कर ने कहा कि अजीत सिंह की शहादत युवाओं के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें याद किया।

प्रखंड के दैहर मोड़ स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को शहीद अजीत सिंह की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ नितेश भास्कर ने कहा कि शहीद अजीत सिंह ने देश की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी की बदौलत ही हम सुरक्षित महसूस करते हैं।
परिजनों व ग्रामीणों ने किया नमन शहीद के पिता रविंद्र सिंह और भाइ धीरेंद्र सिंह व वीरेंद्र सिंह ने भी नम आंखों से अपने वीर सपूत को याद किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन झापा पंचायत के उप मुखिया केसरी नायक ने किया। मौके पर वक्ताओं ने शहीद अजीत सिंह के व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव एवं राम आशीष सिंह,जिप सदस्य राकेश रंजन, शिक्षक सच्चिदानंद सिंह, समाजसेवी देवकुमार दांगी, रामचंद्र सिंह, सुरेंद्र पांडे, मनोज दांगी, किशोरी सिंह, कैलाश पांडे, पंकज सिंह, राजीव सिंह और रवि रंजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


