ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागतकनीकी कारणों से कई लोगों का नहीं कट पा रहा ऑनलाइन रसीद, परेशान

तकनीकी कारणों से कई लोगों का नहीं कट पा रहा ऑनलाइन रसीद, परेशान

जमीन के ऑनलाइन रसीद कटाना अब टेढ़ी खीर होने लगी है। अधिकारी-कर्मचारी तकनीकी खराबी की बात कहकर भू-रैयतों को परेशान करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सदर प्रखंड के हाजी कालोनी निवासी सईद अख्तर...

तकनीकी कारणों से कई लोगों का नहीं कट पा रहा ऑनलाइन रसीद, परेशान
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 22 Jul 2019 05:06 AM
ऐप पर पढ़ें

जमीन के ऑनलाइन रसीद कटाना अब टेढ़ी खीर होने लगी है। अधिकारी-कर्मचारी तकनीकी खराबी की बात कहकर भू-रैयतों को परेशान करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सदर प्रखंड के हाजी कालोनी निवासी सईद अख्तर सिद्धिकी की है जो इन दिनों राजभवन में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ऑनलाइन रसीद कटाने के लिए पिछले कई माह से अधिकारी और कर्मचारी के चक्कर लगाने पर विवश हैं। इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से लेकर अन्य संबंधित अधिकारी से मिलकर ऑनलाइन रसीद काटने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभीतक उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है। सिद्धिकी ने बताया कि खाता संख्या 47/320 प्लॉट संख्या 517/773 रैयती जमीन पत्नी डॉ फौजिया रफत के नाम पंजी टू के भाग वर्तमान नौ पृष्ट संख्या 43 में दर्ज है। लेकिन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि खाता संख्या में बटा होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। खाता से बटा हटा देने से ऑनलाइन लगान जमा हो सकता है, लेकिन इसे हटाने के लिए अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण ऑनलाइन रसीद नहीं कट पा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें