ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागगुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में कई आयोजन

गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में कई आयोजन

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजनों की भरमार रही। एक ओर गुरुद्वारा में गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर कई आयोजन किए गए। तो दूसरी ओर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नृसिंह मंदिर में...

गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में कई आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 13 Nov 2019 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

हजूरी रागी भाई मंदीप सिंह ने कीर्तन कर निहाल कियाहजारीबाग वरीय संवाददातामंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजनों की भरमार रही। एक ओर गुरुद्वारा में गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर कई आयोजन किए गए। तो दूसरी ओर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नृसिंह मंदिर में विशाल मेला लगा। इधर गुरूपरब के मौके पर गुरुगोविंद सिंह रोड स्थित गुरुद्वारे में मुख्य कीर्तन का दीवान सुबह 8.00 से 1.30 तक चला।

मौके पर शहर के गण्यमान्य लोगों ने शिरकत की। गुरुद्वारा में मत्था टेकने विधायक मनीष जायसवाल, डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, डीएसपी कमल किशोर, सदर थाना प्रभारी समेत कई लोग पहुंचे। गुरुद्वारा के ग्रंथि भाई परमजीत सिंह ने 48 घंटे से चले श्री अखंड पाठ साहब की समाप्ति की। फिर हजूरी रागी भाई मंदीप सिंह ने कीर्तन से निहाल किया। कथावाचक भाई गुरविंदर सिंह ने गुरुनानक देव की कथा का बखान किया।स्वागत करने वाले और सेवादार हुए सम्मानित मौके पर जिन लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया साथ ही नगर कीर्तन में सेवा दी उन्हें सरोपा देकर सम्मानित किया गया। अरदास के बाद गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया। जिसमे शहर के एवं समाज के कई लोगो ने लंगर ग्रहण किया।

रहन सवाई दीवान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम रहन सवाई का दीवान रात्रि 9.00 से 2.00 तक चला। जिसमें समाज के बच्चो ने गुरु नानक देव के विचार, कीर्तन एवं कविताओं की प्रस्तुति की। उसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई मंदीप सिंह ने कीर्तन किया। कथावाचक भाई गुरविंदर सिंह ने कथा का बखान किया। आरती एवं अरदास के उपरांत संपूर्ण दीवान की समाप्ति हुई। अंत में आतिशबाज़ी की गयी। सभी दीवान के उपरांत गुरु का लंगर अटूट वितरित हुआ। ये थे मौजूदमौके पर सरदार अवतार सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह कालरा, दीपक पसरिचा, देवेंदर सिंह बग्गा, कवलजीत सिंह, अनूप सिंह गांधी, रजेंद्र पाल सिंह सलूजा, कुलतार सिंह, राजीव बग्गा, रजिंदर सिंह कालरा, हरविंदर सेठी, जसमीत सिंह, सतीश होरा, दिलीप सिंह आदि बहुत से संख्या मे भक्त जन उपस्थित थे।सदर विधायक ने मत्था टेका गुरुपर्व के मौके पर सदर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल स्थानीय गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका। उन्होंने गुरुद्वारा में चल रहे भजन- कीर्तन और लंगर का भी भरपूर आनंद लिया। गुरुद्वारा समिति ने विधायक को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उनके साथ विशेषरूप से समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, संजय सिंह, रंजीत सिंह, विवेक सिंह, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी भी साथ थे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें