तीर्थ दर्शन यात्रियों के जत्था को किया रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

बरही के सांसद मनीष जायसवाल ने 60वें तीर्थयात्रियों के जत्थे को बरसोत दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर से रवाना किया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर और स्वास्थ्य कारणों से यात्रा नहीं कर पाने वाले बुजुर्गों के लिए निःशुल्क यात्रा का उद्देश्य बताया। इस मौके पर कई नेता और प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

तीर्थ दर्शन यात्रियों के जत्था को किया रवाना

बरही प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल ने तीर्थयात्रियों के 60वें जत्था को गुरुवार को बरही के बरसोत दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना किया। यात्रियों को पहचान पत्र, अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि जो आर्थिक रूप से कमजोर और स्वास्थ्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं वैसे बुजुर्गों को निःशुल्क यात्रा कराना उनका उद्देश्य है। तीर्थयात्रियों को विदा करते समय सांसद मनीष जायसवाल जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव,विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव,भाजपा नेता रमेश ठाकुर,बरही पूर्वी सांसद प्रतिनिधि सह बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी,सांसद प्रतिनिधि जुगनू आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।