दंड वितरण कर सांसद ने रामभक्तों का बढ़ाया मनोबल

Mar 20, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी महापर्व से पहले दंड वितरण अभियान की परंपरा को जारी रखा। उन्होंने 490 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया और पारंपरिक कला-कौशल को जीवंत करने की अपील की। मनीष जायसवाल ने बड़कागांव और मांडू क्षेत्र में दौरा किया और रामनवमी के स्वरूप में बदलाव पर चिंता जताई।

दंड वितरण कर सांसद ने रामभक्तों का बढ़ाया मनोबल

हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। गत वर्षों की भांति हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी महापर्व के पूर्व सांसद दंड वितरण अभियान की परंपरा को बरकरार रखते हुए साल 2026 में भी रामनवमी के पहले पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद दंड वितरण अभियान युद्धस्तर पर चला रहें हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के 261 अखाड़ा में दंड भेंटकर किया ।दूसरे दिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भाजपा मंडलों का अहले सुबह से लेकर देर रात तक सघन दौरा कर कुल 490 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया और उनसे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक रामनवमी परंपरा में लुप्त होते पारंपरिक कला-कौशल को जीवंत करने का अपील किया ।सांसद

मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे की शुरुआत पिपरवार भाजपा मंडल के बचरा दक्षिणी पंचायत के चार नंबर चौक स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद पिपरवार मंडल के 50 अखाड़ा को दंड भेंटकर किया।दंड वितरण के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पुराने हजारीबाग जिला से ही रामनवमी जुलूस की परंपरा की शुरुआत हुई। पूर्व के समय में रामनवमी जुलूस में विशाल महावीर पताखें के साथ अस्त्र-शस्त्र के जरिए कला- कौशल का विहंगम प्रदर्शन होता था। लेकिन कालांतर में रामनवमी के स्वरूप में परिवर्तन हुआ और अब कला-कौशल का प्रदर्शन लुप्त होता जा रहा है।मौके पर विशेषरूप से सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय साहू, जुगनू सिंह, पूनम साव, उमेश दांगी, रंजन चौधरी, रवींद्र सिंह, लक्ष्मण मंडल, माइकल मिश्रा सुरेंद्र करमाली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।