रंजन चौधरी बने सांसद के मीडिया प्रतिनिधि
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हजारीबागहजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रंजन चौधरी को मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी घोषणा के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर...

हजारीबाग। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद का मीडिया प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है। रंजन चौधरी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि के रूप में घोषणा होते ही संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से उन्हें बधाई का सिलसिला शुरू हो गया जो जारी है। विभिन्न माध्यमों से विशेषकर सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल को भी सेवा को सम्मान देने के लिए उनका आभार जताया और धन्यवाद दिया ।


