26.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 पेडलर गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

Feb 06, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बड़कागांव पुलिस ने एनडीपीएस के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। आर एंड आर कॉलोनी में छापामारी के दौरान 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

26.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 पेडलर गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

बड़कागांव ,प्रतिनिधि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार बड़कागांव पुलिस द्वारा एनडीपीएस को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। गुरुवार को आर एंड आर कॉलोनी में औचक छापामारी कर 6 तस्करों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से लगभग 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस संबंध में पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव एवं कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी बड़कागांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 5 फरवरी को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के आईएनआर कॉलोनी ढेंगा में कुछ व्यक्तियों के द्वारा बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के लिए आ रहे हैं।

गुप्त सूचना के सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरआरआर कॉलोनी ढेंगा पहुंचने पर कुछ लड़के इकट्ठा हुए दिखाई दिए । छापामारी टीम के द्वारा मकान के पास खड़े सभी लड़के को दौड़ाकर पकड़ लिया गया तथा सभी लड़के के तलाशी ली गई । तलाशी के क्रम में सभी 6 लड़कों के पास से कुल 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों द्वारा बताया गया कि चतरा से ब्राउन शुगर लाकर बड़कागांव की विभिन्न स्थान पर बेचने का काम करते हैं । उपरोक्त सभी 6 अभियुक्तों के विरुद्ध बड़कागांव थाना में कांड संख्या 18 / 26 के तहत एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर एवं दो मोबाइल जब्त की हैं। जिन आरोपियों को जेल भेजा गया है उसमें सुधीर कुमार ग्राम पचड़ा थाना केरेडारी, सुमन कुमार वर्मा - पैगौड़ा चौक ओकनी पंचमुखी मंदिर थाना लोहसिंघना, राजेश कुमार उर्फ चरकु-ग्राम हरली - बड़कागांव , पंकज कुमार उर्फ बाकू ग्राम हरली, महादेव कुमार तेलियातरी - बड़कागांव इसके अलावा एक अन्य का नाम शामिल है। छापामारी दल में मुख्य रूप से पवन कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , कृष्ण कुमार गुप्ता थाना प्रभारी , पुअनी वरुण कुमार , पुअनि दीपक रोशन लकड़ा सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।