पीटीसी चौक के पास बिजली के तारों पर गिरा पेड़, हटाया
हजारीबाग के पीटीसी चौक के पास एक बड़ा हादसा टल गया जब एक विशाल पेड़ 11,000 वोल्ट के बिजली के तारों पर गिर गया। इससे बिजली गुल हो गई और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया। वार्ड पार्षद रिंकू वर्मा ने नगर निगम को सूचित किया, जिसने तुरंत जेसीबी मशीन से पेड़ को हटाया।

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के व्यस्त पीटीसी चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य मार्ग पर स्थित एक विशाल पेड़ अचानक 11,000 वोल्ट के बिजली के तारों पर गिर गया। इससे न केवल इलाके की बिजली गुल हो गई, बल्कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा स्थिति पैदा हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद रिंकू वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की भयावहता को भांपते हुए तत्काल नगर निगम हजारीबाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची और भारी-भरकम पेड़ को मशीन की मदद से हटाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


