
हजारीबाग का पहला ग्रीन बिल्डिंग का लक्की ड्रॉ आज
संक्षेप: हजारीबाग में समृद्धि इंफ्रावर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 24 अक्टूबर को लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। इस ड्रा में ब्रेजा मारुति कार, इनफिल्ड मोटरसाइकिल और स्कूटी जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। कंपनी द्वारा...
हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि। नेशनल हाइवे स्थित पुराने समाहरणालय के बगल में समृद्धि इंफ्रावर्क प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 24 अक्टूबर को लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी के निदेशक सौरव जैन एवं उनके पिता सुरेश कुमार जैन ने पत्रकारों से संयुक्त रूप से साझा की। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा हजारीबाग में दो ग्रीन प्लैटिनम रेंटेड बिल्डिंग तैयार की जा रही हैं। इनमें से पहले प्रोजेक्ट लालचंद इको हाइट्स के लिए बुकिंग कराने वालों के बीच यह लकी ड्रा आयोजित होगा। दशहरा कलश स्थापना से दिवाली तक फ्लैट बुक कराने वाले ग्राहकों को इस ड्रॉ में शामिल किया गया है।
24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार के रूप में ब्रेजा मारुति कार, द्वितीय पुरस्कार इनफिल्ड मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार स्कूटी दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच ग्राम सोने का सिक्का प्रदान किया जाएगा। कंपनी की ओर से बताया गया कि रांची-पटना रोड स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के सामने यह बिल्डिंग लगभग दो एकड़ क्षेत्र में बनाई जा रही है। कुल 14 मंजिला इस प्रोजेक्ट में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के साथ कुल 227 फ्लैट होंगे, जिनमें 192 प्रीमियम और 35 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं। भवन निर्माण में केवल 35 प्रतिशत क्षेत्र का उपयोग किया गया है जबकि 65 प्रतिशत क्षेत्र खुला रहेगा। फ्लैट खरीदने वालों के लिए विभिन्न बैंकों से फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक सुविधाएं और पर्यावरण अनुकूल निर्माण यह बिल्डिंग हजारीबाग की आधुनिकता का प्रतीक बनेगी। इसमें स्विमिंग पूल, मूवी थिएटर, कम्युनिटी हॉल, इंडोर गेम्स, बच्चों के खेलने का पार्क, मंदिर और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। सभी फ्लैट वास्तुशास्त्र के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं। 11 फीट ऊंची छत, पर्याप्त पार्किंग, 24 घंटे बिजली आपूर्ति और अन्य सुविधाएं इस प्रोजेक्ट को खास बनाती हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




