ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागकार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान नृसिंह के नहीं हो सकेंगे दर्शन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान नृसिंह के नहीं हो सकेंगे दर्शन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण भक्तों को नृसिंह भगवान के दर्शन नहीं होंगे। उस दिन नृसिंह मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इसलिए इस...

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान नृसिंह के नहीं हो सकेंगे दर्शन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 01 Nov 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण भक्तों को नृसिंह भगवान के दर्शन नहीं होंगे। उस दिन नृसिंह मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इसलिए इस बार दो दिनों का मेला होगा। कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को है। लेकिन उस दिन चंद्रग्रहण रहेगा। इसलिए छह और सात नवंबर को ही मेला लगाया जाएगा। जिले में लगने वाला ख्याति प्राप्त नृसिंह मेला छह और सात नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस साल कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को है। उसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी मनाई जाती है। कार्तिक की पूर्णिमा पर हजारीबाग के नृसिंह स्थान परिसर में परम्परागत मेला का आयोजन चार सौ वर्षो से होता आ रहा है। कोनार नदी के तट पर हजारों भक्त स्नान कर भगवान नृसिंह का दर्शन पूजन करते हैं। इस बार आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के कारण नृसिंह स्थान पूजा समिति ने बनारस से विद्वानों से विचार विमर्श के बाद छह और सात नवंबर को मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले सात नवंबर को ही भक्त नृसिंह स्थान पहुंच कर दर्शन पूजन दान पुण्य आदि कर सकेगें। साथ मे मेले का आनंद ले सकेंगे। यह जानकारी नृसिंह स्थान पूजा समिति के सचिव अजय कुमार मिश्र उर्फ बबलू ने दी। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण शाम को 6.20 मोक्ष होगा और ग्रहण का सूतक काल सुबह सुबह 8.10 बजे आरंभ हो जाएगा। अत: मंदिरों के कपाट श्रृंगार पूजा के बाद भक्तों के लिए बंद रहेंगे। अत: नृसिंह स्थान कार्तिक पूर्णिमा मेला सात नवंबर को ही मनाया जायेगा। सचिव ने बताया कि स्थानीय और बनारस के विद्वानों के सलाह पर नृसिंह स्थान पूजा समिति ने यह निर्णय लिया है। बैठक में खपरियांवा और सिरसी गांव मे रहने वाले महर्षि दामोदर बाबा के वंशज उपस्थित थे।

चंद्र ग्रहण का समय

साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह भारत के समय के अनुसार आठ नवंबर को दोपहर एक बजकर 32 मिनट से शाम सात बजकर 27 बजे तक लगेगा। सुतक सुबह 8.10 बजे से प्रारंभ।

फोटो पी 16

नृसिंह स्थान मेला

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े