वज्रपात से घास चर रहे भैंसा की मौत

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

भेलवारा पंचायत के बेलाटांड में शनिवार को वज्रपात से एक भैंसा की मौत हो गई। किसान चुनू मुर्मू ने बताया कि तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और वज्रपात की चपेट में आने से भैंसे की मौत हो गई। इस घटना ने किसानी के काम में संकट उत्पन्न कर दिया है।

वज्रपात से घास चर रहे भैंसा की मौत

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत बेलाटांड में शनिवार को वज्रपात से एक भैंसा की मौत हो गई। भैंसा चुनू मुर्मू का बताया जाता है। किसान चुनू मुर्म ने बताया कि दोपहर में तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से घास चर रहे भैंसे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से किसान काफी मायूस है। कहा है कि खेती बाड़ी के दिनों में भैंसा की मौत हो जाने से किसानी के काम में संकट उत्पन्न हो गया है। बता दें कि इस सप्ताह इलाके में वज्रपात की घटनाएं बढ़ी है।

बीते सोमवार को नरकी के नावाडीह निवासी गोवर्धन महतो की मौत हो गई थी। वहीं, गुरूवार को गाल्होबार पंचायत के अंबेडकर बस्ती निवासी मनी रविदास के भी एक मवेशी की मौत हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।