आसमानी गरज और तड़का के चटकन से महिला और बच्ची हुई बेहोश

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बरकट्ठा के ग्राम बड़ासिंगा में एक शादी समारोह के दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया। आसमानी बिजली गिरने से विजय साव की बेटी और छोटी बहू बेहोश हो गईं। पूर्व मुखिया के पति अर्जुन राणा ने उन्हें बरकट्ठा अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में हजारीबाग सदर रेफर किया गया। विजय साव की बेटी को होश आ गया है।

आसमानी गरज और तड़का के चटकन से महिला और बच्ची हुई बेहोश

बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ासिंगा निवासी विजय साव शादी समारोह को लेकर दुर्गा मंडप में देवपूजन के लिए परिवार और परिजन के साथ गया। जहां मौसम ने अचानक करवट लिया और मायूसी में बदल गया। हुआ यूं कि दोपहर में आसमानी बिजली गरज और तड़का के चटकन से उनकी बेटी और छोटी बहू बेहोश हो गई। पूर्व मुखिया के पति अर्जुन राणा तत्काल अपनी गाड़ी से बरकट्ठा हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए। जहां बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर रेफर किया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं विजय साव की बेटी को होश आ गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।