बादल बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, शहर में बढ़ी ठंड
जारीबाग शहर में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। साथ ही सुबह से ही बूंदाबादी होती रही। दोपहर 11 बजे से करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे आसपास में जलजमाव भी हो गया। खलिहानों में भी पानी जम गए।...
हजारीबाग शहर में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। साथ ही सुबह से ही बूंदाबादी होती रही। दोपहर 11 बजे से करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे आसपास में जलजमाव भी हो गया। खलिहानों में भी पानी जम गए। बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी। रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। लोग ठंड और बारिश के कारण दिन भर घरों में दुबके रहे। बिजली भी बाधित रही। इस कारण पानी की भी दिक्कत हुई। अपार्टमेंट में बहुमंजिलों में रहने वालों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। हल्की बारिश से जन जीवन रहा अस्त व्यस्तकटकमसांडी प्रतिनिधिरविवार को हल्की बारिश और दिनभर कोहरे व बादल रहने के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। लोगों को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सका। वहीं हल्की बारिश और कुहरा के कारण लोग ठंड से बचने के लिए शॉल, स्वेटर व मफलर लपेटे रहे। वहीं जगह-जगह लोग आग जलाकर ठंड से बचाव करने में लगे रहे। रविवार को करीब 20 मिनट की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। जिसके कारण लोग चौक चौराहे और सड़क पर लोग कम नजर आए। दिनभर अधिकतर लोग घर में रहकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। वहीं घर से निकले राहगीर ठंड से बचाव के लिए चाय की दुकानों में गरम चाय की चुस्की लेते रहे। रविवार को हुई हल्की बारिश होने के कारण अब हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर जहां हल्की बारिश होने से परेशान लोग घर मे दुबके हुए हैं, वहीं घर से बाहर निकले लोग चौक चौराहा पर चाय के दुकान में खडे होकर चुनावी चर्चा कर रहे है। इधर बढते ठंड को देखते हुए प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से चौक चौराहे पर पिछले वर्ष की तरह अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं हल्की बारिश और बादल, कुहासा से रबी फसल, आलू की खेती में किसानों को भारी क्षति होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।