एल आई सी की आधुनिक सुविधा से लैस नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग में एल आई सी कार्यालय का नवीनीकरण किया गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक श्रवण कुमार ने किया। इस अवसर पर कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। नए भवन में आधुनिक साज सज्जा और सुविधाएं उपलब्ध हैं,...

एल आई सी की आधुनिक सुविधा से लैस नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि । हज़ारीबाग जिला परिषद चौक स्थित एल आई सी की नवीनीकृत किया गया। भवन जो पूर्ण रूप से वातानुकूलित है और आधुनिक साज सज्जा, आधुनिक सुविधा से लैस भवन का उद्घाटन पटना क्षेत्रीय कार्यलय से आये क्षेत्रीय प्रबंधक श्रवण कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवण कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक,वीरेंद्र कुमार हज़ारीबाग मंडल के वरीय मंडल प्रबंधक, प्रभुदास खाखा विपणन प्रबंधक,विनोद कुमार मुख्य शाखा प्रबंधक, चिंतामनी साहू शाखा प्रबंधक टाउन सेटेलाइट शाखा, अनुपम अभिषेक, अंकित रंजन सहा. शाखा प्रबंधक, शाखा के पदाधिकारी, विकास पदाधिकारी, कर्मचारी भारी सख्या में लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने फीता काट कर भवन का उद्घाटन किया, तत्पश्चात एक पौध भी लगाया, साथ में टाउन शाखा का नये भवन का भी उद्घाटन किया। भवन का नवीनकरण का कार्य पिछले कई माह से चल रही थी। अब एल आई सी के उपभोक्ता नवीन भवन की सुविधा का लाभ के सकेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि एल आई सी विश्व स्तरीय संस्था है यह अपने उपभोक्ता को उच्च स्तरीय सुविधा देने में हमेशा तत्पर रहती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।