ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागविधायक ने किया प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण

विधायक ने किया प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण

विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय, पावर सबस्टेशन, खाद्य आपूर्ति गोदाम, बीईईओ कार्यलय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सीओ सह बीडीओ निर्मल...

विधायक ने किया प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 30 Jul 2019 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय, पावर सबस्टेशन, खाद्य आपूर्ति गोदाम, बीईईओ कार्यलय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सीओ सह बीडीओ निर्मल सोरेन कार्यालय में नहं मिले। विधायक ने मौके पर जनता दरबार लगाकर जन समास्याओं से अवगत हुए। लोंगो के परेशानी को लेकर अंचल कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होने कर्मियों से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान बेडोकला निवासी रधिया देवी, बेलकपी पंचायत के नावाडीह निवासी केवली देवी ने विधायक को बताया कि हमलोगों को दो साल से वृद्धा पेंशन का पैसा नहीं मिल पा रहा है। कार्यलय का चक्कर लगाते हुए थक गए हैं। लेकिन कोई नहीं सुनता है। इस मामले पर विधायक ने उपस्थित सीआई फिरोज अख्तर को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इन सारी समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र करें। जनता दरबार में विधायक ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड सरकार के आदेशानुसार उचित जांच कर गैरमजरूआ जमीन का भी रसीद निर्गत किया जाएगा। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन सोनी ने शिकायत करते हुए कहा प्रखंड में जब से सीओ निर्मल सोरेन पदस्थापित हुऐ हैं। तब से प्रखंड सह अंचल कार्यालय की दयनीय हालत हो गई है। विधायक ने पावर सबस्टेशन जाकर बिजली की स्थित को देखते हुए जीएम से कई महीनों से खराब ब्रेकर को शीघ्र बदलने की बात कही।

निरीक्षण के क्रम में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक, बीस सूत्री सदस्य खलील अंसारी, मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद, पंसस प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, जसीम खां, शिबू मांझी, विमलेश मोदी, महावीर यादव समेत आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें