जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया विधिक जागरुकता अभियान
हजारीबाग में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत छात्रों को महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। निःशुल्क विधिक सहायता के लिए 15100 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई।

हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के दिशा निर्देश में और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डॉ रवि प्रकाश तिवारी के मॉनिटरिंग में चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन
इसी क्रम में गुरुवार को हजारीबाग जिला अंतर्गत केबी महिला उच्च विद्यालय, हजारीबाग में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सहायक एलएडीसीएस नेहा अंजुम ने छात्रों को महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, एवं नशीले पदार्थ के सेवन के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिए। कार्यक्रम में छात्रों को नालसा एवं झालसा स्कीम के बारे में बताया गया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 से संबंधित जानकारी दिया गया। साथ ही बताया गया कि इस नंबर के माध्यम से लोग घर बैठे किसी भी प्रकार का कानून से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो की निःशुल्क है। कार्यक्रम को प्राचार्य ने भी सम्बोधित किए।
अधिकार मित्रों का योगदान
इसके साथ ही चूरचू प्रखंड के मध्य विद्यालय बोदरा में भी अधिकार मित्रों के द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों को कानून कि जानकारी दिया गया। अधिकार मित्रों ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार एक ऐसी जगह है, जहां लोग केवल एक आवेदन के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों सहित अधिकार मित्र शनि कुमार विश्वकर्मा, वसीम अंसारी, रंजीत कुमार राणा, राजन कुमार, संजीत कुमार शर्मा, कुणाल कुमार दास एवं देवंती सरना आदि कई अधिकार मित्र उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


